Wednesday, March 5, 2014

अक्षर – संख्या ओर ब्रह्म “ - सर्वज्ञ शङ्करेन्द्र

अक्षर संख्या ओर ब्रह्म “ -
۞════════════════۞

__ सर्वज्ञ शङ्करेन्द्र

तन्त्र एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षर और संख्या के घनिष्ट सम्बन्ध होते है । इन अक्षर और संख्या के घनिष्ट सम्बन्ध होने के कारण समस्त पदाथों के मूल में जैसे शब्द हैं वैसे ही अंक भी हैं । ज्योतिष अंक - विद्या के अनुसार शब्द " ब्रह्म " के अक्षरों का योग { जोड़ } १०८ हैं । इसीलिए हिन्दुओं की माला में भी १०८ दाने होते है ! यदि १०८ की संख्या को जोड़ा जाये , तब १ + ० + ८ { } की संख्या का परिणाम आता है ओर यदि नौ { }के पहाड़े का गुणनफल आपस में जोड़ा जाये , तब भी परिणाम { } ही रहेगा ! उसी प्रकार ब्रह्म न घटता है ओर न ही बढ़ता है ! अतः { } पूर्ण ब्रह्म परमेश्वर का द्योतक है !
संस्कृत भाषा का ब्रह्म “ , हिन्दी भाषा का ईश्वर “ , इब्रानी भाष का जेहोबा “ , अरबी भाषा का अल्लाह फारसी भाषा का खुदा ओर अंग्रेजी भाषा का गॉड शब्द का भी अंक ९ ही आता है!अतः इन सब भाषाओँ में ईश्वर के नाम भी पूर्णब्रह्म परमेश्वर के ही द्योतक हैं ! ईश्वर के इन नामों का मूल्यांकन निम्न लिखित वर्ण क्रम के अनुसार मान निकाल कर देखें -
स्वर : -
अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ अं अ:
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ १० ११ १२ १३
व्यंजन :-
क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ १०
ट ठ ड ढ ण त थ द ध न
११ १२ १३ १४ १५ १६ १७ १८ १९ २०
प फ ब भ म य र ल व श
२१ २२ २३ २४ २५ २६ २७ २८ २९ ३०
ष स ह क्ष त्र ज्ञ ड़ ढ़ द्य श्र
३१ ३२ ३३ ३४ ३५ ३६ ३७ ३८ ३९ ४०

जिस शब्द का अंक परिणाम जानना हो उस शब्द के अक्षरों के अंक लिखकर जोड़ने पर जो योग आये , उसको भी आपस में जोड़ने पर उस शब्द का अंक निकाल आएगा !
ईश्वर के नामों के अंक इस प्रकार निकले गये है

ब्रह्म ईश्वर जेहोवा अल्लाह खुदा गॉड हिंदू कुलयोग
ब- २ ३ ई - ४ ज- ८ अ- १ ख- २ ग- ३ ह - ३३
र- २ ७ श- ३ ० ए - ८ ल- २ ८ उ - ५ औ- ११ इ- ३
ह-३ ३ व- २ ९ ह - ३ ३ ल -२ ८ द - १ ८ ड-१३ अं - १ २
म- २ ५ र- २ ७ ओ - १ ० ह- ३ ३ आ - २ -
- - - - व - २ ९ - - - - - - - द - १ ८
- - - - आ- ४ २ - - - - - - - उ - ६
योग १०८ = ९ ९० = ९ ९० = ९ ९० = ९ २७ = ९ २७ = ९ ७२ = ९ ५०४ = ९
जिस प्रकार इन सब भाषाओँ में ईश्वर के नामों के अक्षरों के अंकों का योग अंक ९ ही आता है , जो की पूर्णब्रह्म परमेश्वर का द्योतक है !

No comments:

Post a Comment