Wednesday, January 30, 2019

Aquarius. Penned by Vedic Vision. Thanks Ojha ji

#AQUARIUS

★ All Natural significant of sign, planets, stars are acquired from Kaal purush Kundali ~ Vedic Vision

→ Today's while going through KPC I found a interesting information about this sign

● Being 11th house of KPC it denotes friends, gains, mentors, currents of universe and body, telepathy, horizontal network, desires, dreams, goals, epicentre of disease  etc

«» Aquarius are friendly and people always gain from them

«» we live in Age Aquarius,  today we all have power of telepathy aka mobile phone, internet, Google, FB Etc we can sit in a place and connect to any one,  current of knowledge flowing freely, electromagnetic waves symbol is same as Aquarius sign the snake like movement as pic posted

«» horizontal network means banking system and corporate companies who's network and diversified share holding stand for horizontal network

«»

★ AQUARIUS IS ALSO BADHAK SIGN IN KPC

BHADHAK literally means obstructionist

√ General nature of people who have prominent planet like ascendant, luminaries, jup in Aquarius are nature wise obstructionist natured and always to careful in their attitude of doing things. They usually first one to be over cautious, practical, obstructing nature and over careful.

√ being 6th of 6th its natural badhak house it cause obstruction against disease basically obstruct our immunity towards healing us

Thank you .

SATYA OJHA

Friday, January 25, 2019

ज्योतिष की आवश्यक जानकारी : श्री महेंद्र जैन की प्रस्तुति

भारत में ५ प्रकार से दिन लिखते हैं।

अतः यहां की काल गणना को पञ्चाङ्ग (५ अंग) कहते हैं।

5 अंग हैं-

१. तिथि– चन्द्र का प्रकाश १५ दिन तक बढ़ता है। यह शुक्ल पक्ष है जिसमें १ से १५ तक तिथि है।

      कृष्ण पक्ष में १५ दिनों तक चन्द्र का प्रकाश घतता है। इसमें भी १ से १५ तिथि हैं।

२. वार– ७ वार का वही क्रम ग्रहों के नाम पर।

३. नक्षत्र– चन्द्र २७.३ दिन में पृथ्वी का चक्कर लगाता है। १ दिन में आकाश के जितने भाग में चन्द्र रहता है, वह उसका नक्षत्र है। ३६० अंश के वृत्त को २७ भाग में बांटने पर १  नक्षत्र १३ १/३ अंश का है। चन्द्र जिस नक्षत्र में रहता है, वह उस दिन का नक्षत्र हुआ।

४. योग– चन्द्र तथा सूर्य की गति का योग कर नक्षत्र के बराबर दूरी तय करने का समय योग है। २७ योग २५ दिन में पूरा होते हैं।

५. करण– तिथि के आधे भाग को करण कहते हैं।

तिथि

१. तिथि—चन्द्रमा की एक कला को तिथि माना है। इसका चन्द्र और सूर्य के अन्तरांशों के मान १२ अंशों का होने से एक होती है। जब अन्तर १८० अंशों का होता है उस समय को रिणमा कहते हैं जब यह अन्तर ० (शून्य) या ३६० अंशों का होता है। उस समय को अमावस कहते हैं। एक मास में ३० तिथि कहते हैं। १५ तिथि कृष्ण पक्ष व १५ तिथि शुक्ल पक्ष में १, प्रतिपदा, २ द्वितीया, ३ तृतीया, ४ चतुर्थी, ५ पंचमी, ६ षष्ठी, ७ सप्तमी, ८ अष्टमी, ९ नवमी, १० दसमी, ११ एकादशी, १२ द्वादशी, १३ त्रयोदशी, १४ चतुर्दशी, १५ पूर्णिमा, यह शुक्ल पक्ष कहलाता है। कृष्ण पक्ष में १४ तिथि उपरोक्त नाम वाली ही होती है परन्तु अन्तिम तिथि पूर्णिमा के स्थान पर इसे अमावस्या नाम से जाना जाता है। प्रत्येक तिथि के स्वामी अलग-अलग होते हैं, जिनका क्रम निम्न प्रकार है—

तिथि प्रतिपदा द्वितीया तृतीया चतुर्थी पंचमी षष्ठी सप्तमी अष्टमी नवमी दसमी एकादशी द्वादशी त्रयोदशी चतुर्दशी पूर्णिमाचन्द्र
स्वामी अग्नि ब्रह्मा गणेश गौरी सर्प कार्तिकेय सूर्य शिव दुर्गा यम विषवेदेव विष्णु कामदेव शिव अमावस पित्तर
तिथियों में शुभ शुभत्व के अवसर पर स्वामियों का विचार किया जाता है। तिथियों की पांच संज्ञा होती है।

(१) नंदा (२) भद्रा (३) जया (४) रिक्ता (५)पूर्णा
१-६-११ २-७-१२ ३-८-१३ ४-९-१४ ५-१०-१५-३०,अ .
वार व तिथि मेल से बनने वाले सिद्ध योग। तिथि व वार का संयोग होने से सिद्ध योग बनता है। इनमें किया गया कार्यसिद्धि प्रदायक होता है।

रवि सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि
…………. …………. ३-८-११ जया २-७-१२ भद्रा ५-१०-१५ पूर्णा १-६-११ नंदा ४-९-१४ रिक्ता
मृत्युयोग—तिथि वार के संयोग से यह मृत्यु योग बनता है। इनमें किया गया कार्य हानि देता है।

रवि सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि
नंदा १-६-११ भद्रा २-७-१२ नंदा १-६-११ जया ३-८-१३ रिक्ता ४-९-१४ भद्रा २-७-१२ पूर्णा ५-१०-१५
१. शुद्ध तिथि—जिस तिथि में एक बार सूर्योदय होता है उसे शुद्ध तिथि कहते हैं।

२. क्षय तिथि— जिस तिथि में सूर्योदय नहीं हो उसे क्षय तिथि कहते हैं।

३. अधिक तिथि— जिस तिथि में दो बार सूर्योदय होता है अधिक तिथि (वृद्धि तिथि) कहते हैं।

४. गण्डात तिथि—(५-१०-१५) पूर्णा तिथि समाप्ति व (१-६-११) नंदा तिथि के प्रारम्भ समय (सन्धि) को गण्डांत तिथि कहते हैं। इन दोनों तिथि के २४-२४ मिनट (कुल ४८ मिनट) को गण्डांत समय रहता है।

५. पक्षरन्ध्र तिथि—४-६-८-९-१२-१४ यह तिथियाँ पक्षरन्ध्र कहलाती है।

६. दग्धा, विष और हुताशन संज्ञक तिथियाँ—इन नाम अनुसार तिथियों में काम करने से विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ता है।-चक्र नीचे है।

वर रवि सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि
दग्ता संज्ञक १२ ११ ५ ३ ६ ८ ९
विष संज्ञक ४ ६ ७ २ ८ ९ ७
हुताशन संज्ञक १२ ६ ७ ८ ९ १० ११
७. मास शून्य तिथियों—चैत्र में दोनों पक्षों की अष्टमी व नवमी, बैशाख में दोनों पक्षों की द्वादशी, ज्येष्ठ में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी व शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी, आषाढ में कृष्ण की षष्ठी व शुक्ल की सप्तमी, श्रावण में दोनों पक्षों की द्वितीया व तृतीया, भाद्रपद के दोनों पक्षों की प्रतिपदा व द्वितीया, आश्विन में दोनों पक्षों की दशमी व एकादशी, कार्तिकेय में कृष्ण की पंचमी व शुक्ला की चतुर्दशी, माघ में कृष्ण की पंचमी व शुक्ला की षष्ठी, फाल्गुन में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की तृतीया यह मास शून्य तिथि होती है। मास शून्य तिथियों में कार्य करने से सफलता प्राप्त नहीं होती।

वार

एक सूर्योदय से दूसरे दिन के सूर्योदय तक की कलावधि को वार कहते हैं। वार सात होते हैं। १. रविवार, २. सोमवार, ३. मंगलवार, ४. बुद्धवार, ५. गुरुवार, ६ शुक्रवार, ७. शनिवार सोम, बुध, गुरु, व शुक्र की शुभ और रवि, मंगल, शनिवार की अशुभ संज्ञा होती है। रविवार को स्थिर, सोमवार को चर, मंगल की उग्र, बुध की मिश्र, गुरुवार की लघु, शुक्र की मृदु और शनिवार की तीक्ष्ण संज्ञा होती है। जिस ग्रह के बार में जो कार्य करने के लिए बताया है। वह कार्य अन्य वारों में अभीष्ट वार की काल होरा भी करना चाहिए। जो कभी आगे बताऐंगे।

नक्षत्र

नक्षत्र ताराओं के समूह को नक्षत्र कहते हैं। नक्षत्र २७ होते हैं। सूक्ष्मता से जानने के लिए प्रत्येक नक्षत्र के चार चरण होते हैं। ९ चरणों के मिलने से एक राशि बनती है। २७ नक्षत्रों के नाम—१. अश्विनी २. भरणी ३. कृत्तिका ४. रोहिणी ५. मृगशिरा ६. आद्र्रा ७. पुनर्वसु ८. पुष्य ९. अश्लेषा १०. मघा ११. पूर्वाफाल्गुनी १२. उत्तराफाल्गुनी १३. हस्त १४. चित्रा १५. स्वाती १६. विशाखा १७. अनुराधा १८. ज्येष्ठा १९. मूल २०. पूर्वाषाढ २१. उतराषाढ २२. श्रवण २३. घ्िनाष्ठा २४. शतभिषा २५. पूर्वाभद्रपद २६. उत्तराभाद्रपद २७. रेवती।

विशेष—२८ वां नक्षत्र अभिजित माना गया है। उत्तराषाढ़ की अंतिम १५ घटियाँ और श्रवण के प्रारम्भ की चार घटियाँ मिलाकर कुल १९ घटियाँ के मान वाला अभिजित नक्षत्र होता है। यह समस्त कार्यों में शुभ माना है।

नक्षत्रों के स्वामी २८ ही होते हैं। नक्षत्रों का फलादेश भी स्वामियों के स्वभाव गुण के अनुसार जानना चाहिए।

अश्विनी भरणी कार्तिका रोहिणी मृगशिरा आद्र्रा पुनर्वसु पुष्य अश्लेषा मघा पूर्वाफाल्गुनी उत्तराफाल्गुनी हस्त चित्रा
अश्विनी कुमार काल अग्नि ब्रह्मा चन्द्रमा रुद्र अदिति बहस्पति सर्प थ्पतर भग अर्यमा सूर्य विश्वकर्मा
स्वाती विशाखा अनुराधा ज्येष्ठा मूल पूर्वाषाढ़ उत्तराषाढ़ श्रावण घनिष्ठा शतभिषा पूर्वाभद्रपद उत्तराभाद्रपद रेवती अभिजित
पवन शुक्रारिन मित्र इन्द्र निऋति जल विश्वदेव विष्णु वसु वरुण अजिकपाद अहिर्बुध्न्य पूषा ब्रह्मा
नक्षत्र संज्ञा

1). स्थिर संज्ञक— रोहिणी, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र स्थिर या ध्रुव संज्ञक है।

2). चल संज्ञक— पुनर्वसु, स्वाती, श्रवण, घनिष्ठा, शतभिषा नक्षत्रों की चल या चर या चंचल संज्ञक है।

3). उग्र संज्ञक— भरणी, मघा, पूर्वाफाल्गुनी, पूर्वाषाढ़, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रों की उग्र (क्रूर) संज्ञक है।

4). मिश्र संज्ञक— कृत्तिका, विशाखा नक्षत्रों की मिश्र या साधारण संज्ञक हैं।

5). लघु संज्ञक— अश्विनी, पुष्य, हस्त, अभिजित नक्षत्र लघु या क्षिप्र संज्ञक हैं।

6). मृदु संज्ञक— मृगशिरा, चित्रा, अनुराधा और रेवती की मृदु या मैत्र संज्ञक हैं।

7). तीक्ष्ण संज्ञक— आर्दा, अश्लेषा, ज्येष्ठा और मूल नक्षत्रों की तीक्ष्ण या दारुण संज्ञक हैं।

8). अधोमुख संज्ञक— भरणी, कृत्तिका, पूर्वाफाल्गुनी, विशाखा, मूल, पूर्वाषाढ़, पूर्वाभद्रपद नक्षत्र की अधोमुख संज्ञक हैं। इन नक्षत्रों का प्रयोग खनन विधि के लिए किया जाता है ।

9).ऊर्ध्वमुख संज्ञक—आर्द्रा, पुष्य, श्रवण, घनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र ऊर्ध्वमुख संज्ञक हैं। इन नक्षत्रों का प्रयोग शिलान्यास करने में किया जाता है ।

10). तिर्यङ्मुख संज्ञक— अश्विनी, पुनर्वसु, पुष्य, स्वाती, अनुराधा, ज्येष्ठा, नक्षत्र तिर्यडं मुख संज्ञक हैं।

11). पंचक संज्ञक— घनिष्ठा के तीसरा चौथा चरण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती नक्षत्रों की पंचक संज्ञक हैं।

12). मूल संज्ञक— अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा, मूल, रेवती नक्षत्र मूल संज्ञक हैं। इन नक्षत्रों में बालक उत्पन्न होता है तो लगभग २७ दिन पश्चात् जब पुन: वही नक्षत्र आता है,

उसी दिन शान्ति करायी जाती है। इनमें ज्येष्ठा और गण्डांत मूल संज्ञक तथा अश्लेषा सर्प मूल संज्ञक हैं।

अन्धलोचन संज्ञक— रोहिणी, पुष्य, उत्तराफाल्गुनी विशाखा, पूर्वाषाढ़, घनिष्ठा, रेवती नक्षत्र अन्धलोचन संज्ञक हैं। इसमें चोरी हुई वस्तु शीघ्र मिलती हैं। वस्तु पूर्व दिशा की तरफ जाती है।

मन्दलोचन संज्ञक—अश्विनी, मृगशिरा, अश्लेषा, हस्त, अनुराधा, उत्तराषाढ़ और शतभिषा नक्षत्र मंदलोचन या मंदाक्ष लोचन संज्ञक हैं। एक मास में चोरी हुई वस्तु प्रयत्न करने पर मिलती है। वस्तु पश्चिम दिशा की तरफ जाती है।

मध्यलोचन संज्ञक— भरणी, आद्र्रा, मघा, चित्रा, ज्येष्ठा, अभिजित और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र मध्यलोचन या मध्यांक्ष लोचन संज्ञक हैं। इनमें चोरी हुई वस्तु का पता चलने पर भी मिलती नहीं। वस्तु दक्षिण दिशा में जाती है।

सुलोचन संज्ञक—कृत्तिका, पुनर्वसु, पूर्वाफाल्गुनी, स्वाती, मूल, श्रवण, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सुलोचन या स्वाक्ष लोचन संज्ञक है। इनमें चोरी हुई वस्तु कभी नहीं मिलती तथा वस्तु उत्तर दिशा में जाती है।

दग्ध संज्ञक—वार और नक्षत्र के मेल से बनता है, इनमें कोई शुभ कार्य प्रारम्भ नहीं करना चाहिए। रविवार में भरणी, सोमवार में चित्रा, मंगलवार में उत्तराषाढ़, बुधवार में घनिष्ठा, वृहस्पतिवार में उत्तराफाल्गुनी, शुक्रवार में ज्येष्ठा एवं शनिवार में रेवती नक्षत्र होने से दग्ध संज्ञक होते हैं।

मास शून्य संज्ञक—चैत्र में रोहिणी और अश्विनी, वैशाख में चित्रा और स्वाति, ज्येष्ठ में पुष्य और उत्तराषाढ़, आषाढ़ में पूर्वाफाल्गुनी और घनिष्ठा, श्रवण में उत्तराषाढ़ और श्रवण, भाद्रपद में शतभिषा और रेवती, आश्विन मेंपूर्वाभाद्रपद, कार्तिक में कृत्तिका और मघा, मार्गशीर्ष में चित्रा और विशाखा, पौष में अश्विनी, आद्र्रा और हस्त, माघ में मूल श्रवण, फाल्गुन में भरणी और ज्येष्ठा नक्षत्र मास शून्य नक्षत्र हैं।

विशेष—कार्यों की सिद्धि में नक्षत्रों की संज्ञाओं का फल प्राप्त होता है।

योग

सूर्य चन्द्रमा के संयोग से योग बनता है, इसे ही योग कहते हैं। योग २७ होते हैं।

२७ योगों के नाम—१. विष्कुम्भ २. प्रीति ३. आयुष्मान ४. सौभाग्य ५. शोभन ६. अतिगण्ड ७. सुकर्मा

८.घृति९.शूल १०. गण्ड ११. वृद्धि १२. ध्रव १३. व्याघात १४. हर्षल १५. वङ्का १६. सिद्धि १७. व्यतीपात

१८.वरीयान१९.परिधि २०. शिव २१. सिद्ध २२. साध्य २३. शुभ २४. शुक्ल २५. ब्रह्म २६. ऐन्द्र २७. वैघृति।

योगों के स्वामी—विष्कुम्भ का स्वामी यम, प्रीति का विष्णु, आयुष्मान का चन्द्रमा, सौभाग्य का ब्रह्मा, शोभन का वृहस्पति, अतिगण्ड का चन्द्रमा, सुकर्मा का इन्द्र, घुति का जल, शूल का सर्प, गण्ड का अग्नि, वृद्धि का सूर्य, ध्रुव का भूमि, व्याघात का वायु, हर्षल का भंग, वङ्का का वरुण, सिद्धि का गणेश, व्यतीपात का रुद्र, वरीयान का कुबेर, परिधि का विश्वकर्मा, शिव का मित्र, सिद्ध का कार्तिकेय, साध्य का सावित्री, शुभ का लक्ष्मी, शुक्ल का पार्वती, ब्रह्मा का अश्विनी कुमार, ऐन्द्र का पित्तर, वैघृति की दिति हैं।

योगों का अशुभ समय—योगों का कुछ समय शुभ कार्य का प्रारम्भ करने के लिए र्विजत किया है। इन र्विजत समय में कार्य आरम्भ किया जाए तो कार्यों में बाधाएं आती हैं अत: छोड़कर ही कार्य प्रारम्भ करे।

विष्कुम्भयोगकीप्रथम३घण्टे, परिधि योग का पूर्वाद्र्ध, उत्तराद्र्ध शुभ, शूल योग की प्रथम २ घण्टे ४८ मिनट, गण्ड और अतिगण्ड की २ घण्टे २४ मिनट, व्याघात योग की ३ घण्टे १२ मिनट, हर्षल और वङ्का योग के ३ घण्टे ३६ मिनट, व्यतीपात और वैधृति योग सम्पूर्ण शुभ कार्यों में त्याज्य हैं। इन योगों के रहते इनमें इस समय को छोड़कर ही कार्य करें।

करण

तिथि के आधे भाग को करण कहते हैं अर्थात् एक तिथि में दो करण होते हैं। करणों के नाम—१. बव

२.बालव ३.कौलव ४.तैतिल ५.गर ६.वणिज्य ७.विष्टी (भद्रा) ८.शकुनि ९.चतुष्पाद १०.नाग ११.किंस्तुघन

चरसंज्ञककरण—बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज्य, विष्टी।

स्थिरसंज्ञक करण—शकुनि, चतुष्पाद, नाग, किंस्तुघन ।

करणों के स्वामी—बव का इन्द्र, बालव का ब्रह्मा, कौलव का मित्र, तैतिल का सूर्य, गर का पृथ्वी, वणिज्य का लक्ष्मी, विष्टी का यम, शकुनि का कलि, चतुष्पाद का रुद्र, नाग का सर्प, किंस्तुघन का वायु स्वामी होते हैं।

भद्रा : विष्टी करण का नाम ही भद्रा है, प्रत्येक पंचांग में भद्रा के आरम्भ और समाप्ति का समय दिया रहता है। भद्रा में प्रत्येक शुभ कार्य करना र्विजत है। भद्रा का वास भूमि, स्वर्ग व पाताल में होता है।

सिंह-वृश्चिक-कुम्भ-मीन राशिस्थ चन्द्रमा के होने पर भद्रावास भूमि पर होता है। मृत्यु दाता होता है। मेष-वृष-मिथुन-कर्क राशिस्थ चन्द्रमा के रहने पर स्वर्ग लोक में, कन्या-तुला-धनु-मकर राशिस्थ चन्द्रमा के रहने पर भद्रा वास पाताल में होता है। यह दोनों शुभ फलदायक होती हैं।

महेन्द्र जैन

Saturday, January 5, 2019

Navansh. Study. By Sh Shailesh Pathak.

नवमांश कुंडली

Jyotish Shailesh Pathak

कुंडली के बारे में जानते -पढ़ते -सुनते समय नवमांश कुंडली का जिक्र आप लोगों ने कई बार सुना होगा। तब मन में ये प्रश्न आता होगा कि ये नवमांश कुंडली आखिर है क्या ? कई जिज्ञासु पाठक व कई मित्र जो ज्योतिष में रूचि रखते हैं वे कई बार आग्रह कर चुके हैं कि आप नवमांश कुंडली पर भी कुछ कहें। क्या होती है ?कैसे बनती है आदि ........
           सामान्यतः आप सभी को ज्ञात है कि  कुंडली में नवें भाव को भाग्य का भाव कहा गया है। यानि आपका भाग्य नवां भाव है। इसी प्रकार भाग्य का भी भाग्य देखा जाता है ,जिसके लिए नवमांश कुंडली की आवश्यकता होती है। जागरूक ज्योतिषी कुंडली सम्बन्धी किसी भी कथन से पहले एक तिरछी दृष्टि नवमांश पर भी अवश्य डाल चुका होता है।

बिना नवमांश का अध्य्यन  किये बिना भविष्यकथन में चूक की संभावनाएं अधिक होती हैं। ग्रह का बलाबल व उसके फलित होने की संभावनाएं नवमांश से ही ज्ञात होती हैं।

लग्न कुंडली में बलवान ग्रह यदि नवमांश कुंडली में कमजोर हो जाता है तो उसके द्वारा दिए जाने वाले लाभ में संशय हो जाता है। 

इसी प्रकार लग्न कुंडली में कमजोर दिख रहा ग्रह यदि नवमांश में बली हो रहा है तो भविष्य में उस ओर से बेफिक्र रहा जा सकता है ,क्योंकि बहुत हद तक वो स्वयं कवर कर ही लेता है।अतः भविष्यकथन में नवमांश आवश्यक हो जाता है  .

नवमांश कुंडली(डी-9) ** षोडश वर्ग में सभी वर्ग महत्वपूर्ण होते है लेकिन लग्न कुंडली के बाद नवमांश कुंडली का विशेष महत्व है।

नवमांश एक राशि के नवम भाव को कहते है जो 3 अंश 20 कला का होता है। 9 नवमांश इस प्रकार होते है जैसे, मेष में
पहला नवमांश मेष का,
दूसरा नवमांश वृष का,
तीसरा नवमांश मिथुन का,
चौथा नवमांश कर्क का,
पाचवां नवमांश सिंह का,
 छठा कन्या का,
 सातवाँ तुला का,
आठवाँ वृश्चिक का
और नवा नवमांश धनु का होता है।नवम नवमांश में मेष राशि की समाप्ति होती है
वृष राशि में पहला नवांश मेष राशि के आखरी नवांश से आगे होता है।

इसी तरह वृष में

पहला नवमांश मकर का,
दूसरा कुंभ का,
तीसरा मीन का,
चौथा मेष का,
पाचवा वृष का,
छठा मिथुन का,
सातवाँ कर्क का,
आठवाँ सिंह का
और नवम नवांश कन्या का होता है।
इसी तरह आगे राशियों के नवमांश ज्ञात किए जाते है।

 नवमांश कुंडली से मुख्य रूप से वैवाहिक जीवन का विचार किया जाता है।इसके अतिरिक्त भी नवमांश कुंडली का परिक्षण लग्न कुंडली के साथ-साथ किया जाता है।यदि बिना नवमांश कुंडली देखे केवल लग्न कुंडली के आधार पर ही फल कथन किया जाए तो फल कथन में त्रुतिया रह सकती है या फल कथन गलत भी हो सकता है।क्योंकि ग्रहो की नवमांश कुंडली में स्थिति क्या है?नवमांश कुंडली में ग्रह कैसे योग बना रहे है यह देखना अत्यंत आवश्यक है तभी ग्रहो के बल आदि की ठीक जानकारी प्राप्त होती है।इसके अतिरिक्त अन्य वर्ग कुण्डलिया भी अपना विशेष महत्व रखते है।लेकिन नवमांश इन वर्गों में अति महत्वपूर्ण वर्ग है।

 लग्न और नवमांश कुंडली परीक्षण * *

1  यदि लग्न और नवमांश लग्न वर्गोत्तम हो तो ऐसे जातक मानसिक और शारीरिक रूप से बलबान होते है।वर्गोत्तम लग्न का अर्थ है।लग्न और नवमांश दोनों कुंडलियो का लग्न एक ही होना अर्थात् जो राशि लग्न कुंडली के लग्न में हो वही राशि नवमांश कुंडली के लग्न में हो तो यह स्थिति वर्गोत्तम लग्न कहलाती है। * इसी तरह

2 जब कोई ग्रह लग्न कुंडली और नवमांश कुंडली में एक ही राशि में हो तो वह ग्रह वर्गोत्तम होता है वर्गोत्तम ग्रह अति शुभ और बलबान होता है।

जैसे सूर्य लग्न कुंडली में धनु राशि में हो और नवमांश कुंडली में भी धनु राशि में हो तो सूर्य वर्गोत्तम होगा।वर्गोत्तम होने के कारण ऐसी स्थिति में सूर्य अति शुभ फल देगा।

3 वर्गोत्तम ग्रह भाव स्वामी की स्थिति के अनुसार भी अपने अनुकूल भाव में बेठा हो तो अधिक श्रेष्ठ फल करता है। *

4 राशियों में वर्गोत्तम ग्रह आसानी से शुभ परिणाम देता है और क्रूर राशियों में वर्गोत्तम ग्रह कुछ संघर्ष भी करा सकता है। *

5 जब कोई ग्रह लग्न कुण्डली में अशुभ स्थिति में हो पीड़ित हो, निर्बल हो या अन्य प्रकार से उसकी स्थिति ख़राब हो लेकिन नवमांश कुंडली में वह ग्रह शुभ ग्रहो के प्रभाव में हो, शुभ और बलबान हो गया हो तब वह ग्रह शुभ फल ही देता है अशुभ फल नही देता।

इसी तरह जब कोई ग्रह लग्न कुंडली में अपनी नीच राशि में हो और नवमांश कुंडली में वह ग्रह अपनी उच्च राशि में हो तो उसे बल प्राप्त हो जाता है जिस कारण वह शुभ फल देने में सक्षम होता है।ग्रह की उस स्थिति को नीचभंग भी कहते है।

 चंद्र और चंद्र राशि से जातक का स्वभाव का अध्ययन किया जाता है।लग्न कुंडली और नवमांश कुंडली में चंद्र जिस राशि में हो तथा यदि नवमांश कुंडली के चंद्रराशि का स्वामी लग्न कुंडली के चंद्रराशि से अधिक बली हो और चंद्रमा भी लग्न कुंडली से ज्यादा नवमांश कुंडली में बली हो तो जातक का स्वभाव नवमांश कुंडली के अनुसार होगा।ऐसे में जातक के मन पर नवमांश कुंडली के चंद्र की स्थिति का प्रभाव अधिक पड़ेगा। 

यदि नवमांश कुंडली का लग्न, लग्नेश बली हो और नवमांश कुंडली में राजयोग बन रहा हो और ग्रह बली हो तो जातक को राजयोग प्राप्त होता है।

नवमांश कुंडली मुख्यरूप से विवाह और वैवाहिक जीवन केलिए देखी जाती है यदि लग्न कुंडली में विवाह होने की या वैवाहिक जीवन की स्थिति ठीक न हो अर्थात् योग न हो लेकिन नवमांश कुंडली में विवाह और वैवाहिक जीवन की स्थिति शुभ और अनुकूल हो, विवाह के योग हो तो वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होता है।

 अब देखें की नवमांश कुंडली का निर्माण कैसे होता है व नवमांश में ग्रहों को कैसे रखा जाता है। हम जानते हैं कि एक राशि अथवा एक भाव 30 डिग्री का विस्तार लिए हुए होता है।
लिए हुए होता है। अतः एक राशि का नवमांश अर्थात 30 का नवां हिस्सा यानी 3. 2 डिग्री। इस प्रकार एक राशि में नौ राशियों  नवमांश होते हैं। अब 30 डिग्री को नौ भागों में विभाजित कीजिये

              …        पहला नवमांश          ०० से 3.२०

                       दूसरा नवमांश           3. २० से ६.४०

                       तीसरा नवमांश          ६. ४० से १०. ००
                       चौथा नवमांश           १० से १३. २०
                       पांचवां नवमांश         १३.२० से १६. ४०
                       छठा नवमांश            १६. ४० से २०. ००
                       सातवां नवमांश        २०. ०० से २३. २०
                       आठवां नवमांश        २३. २० से २६. ४०
                       नवां नवमांश           २६. ४० से ३०. ००
             
मेष -सिंह -धनु (अग्निकारक राशि) के  नवमांश का आरम्भ मेष से होता है।

वृष -कन्या -मकर  (पृथ्वी तत्वीय राशि ) के नवमांश  का आरम्भ मकर से होता है।

मिथुन -तुला -कुम्भ (वायु कारक राशि ) के नवमांश का आरम्भ तुला से होता है।

कर्क -वृश्चिक -मीन  (जल तत्वीय राशि ) के नवमांश  आरम्भ कर्क से होता है।     
         
मेष -सिंह -धनु (अग्निकारक राशि) के  नवमांश का आरम्भ मेष से होता है।

वृष -कन्या -मकर  (पृथ्वी तत्वीय राशि ) के नवमांश  का आरम्भ मकर से होता है।

मिथुन -तुला -कुम्भ (वायु कारक राशि ) के नवमांश का आरम्भ तुला से होता है।

कर्क -वृश्चिक -मीन  (जल तत्वीय राशि ) के नवमांश  आरम्भ कर्क से होता है। 

             इस प्रकार आपने देखा कि राशि के नवमांश का आरम्भ अपने ही  तत्व स्वभाव की राशि से हो रहा है ।

ज्योतिष शैलेश पाठक


Thursday, January 3, 2019

Great. Astronomical genius.

Astronomical


*********
The coordinates are as under


*श्रीकेदारनाथ* -
30°44′6.7″N 79°4′0.9″E

*श्रीकालेश्वर मुक्तेश्वर स्वामी* - 18°48′41″N 79°54′24″E

*श्रीकलाहस्तेश्वर मंदिर* - 13°44′58″N 79°41′54″E

*श्रीएकम्बरेश्वर मंदिर, काँचीपुरम* - 12°50′51″N 79°42′00″E

*श्रीथिरुवन्नामलै अन्नमलैयार मंदिर* - 
12°13′53.76″N 79°4′1.92″E

*श्रीनटराज मंदिर, चिदंबरम* - 11°23′58″N 79°41′36″E

*श्रीरामनाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम* - 9.288106°N 79.317282°E



***
 I got to know of some more facts. 


*Not Eight - Its TWENTY FIVE IMPORTANT TEMPLES on the same 79° E Longitude*

Not only Eight, but there are 18 ancient Lord Shiv Temples, of relatively very high Religious and Archaeological Importance, on the 79° E Longitude.

In fact there are 7 ancient Lord Vishnu Temples also, of very High Religious and Archaeological Importance, that are on the 79° E Longitude.

*LORD SHIV TEMPLES on 79° E Longitude -*

The Panch Kedar, i.e. the Five Most Important Temples of Lord Shiv in Uttarakhand collectively called the *PANCH KEDAR*, viz. Kedarnath, Tungnath, Rudranath, Madhyamaheshwar and Kalpeshwar - ALL are on the 79° E Longitude. Their Coordinates are as follows:

KEDARNATH - 30.735216° N, 79.066900° E

Tungnath - 30.488515° N, 79.216902° E

Kalpeshwar - 30.549642° N, 79.449108° E

Rudranath - 30.519122° N, 79.318445° E

Madhya Maheshwar - 30.635194° N, 79.221632° E

There are many other Very Important Shiv Temples, that lie on the 79° E Longitude. Their Coordinates are as follows:

Omkareshwar, Uttarakhand 30.520735° N, 79.102818° E

Jageshwar Temples, Uttarakhand 29.637498° N, 79.853995° E

Baijnath Dham, Uttarakhand 29.906864° N, 79.615734° E

Kandariya Mahadev, Khajuraho 24.852927° N, 79.920335° E

Ramappa Temple, Telangana 18.259805° N, 79.941247° E

Kaleshwaram, Telangana 18.811846° N, 79.904528° E

Mallikarjun Jyotirling, Andhra Pradesh 16.073159° N, 78.868031° E (near 79° E)

Kalahasti, Andhra Pradesh 13.749976° N, 79.698279° E

Kanchipuram, Tamil Nadu 12.842670° N, 79.696243° E

Thiruvannamalai, Tamil Nadu 12.232047° N, 79.066688° E

Chidambaram, Tamil Nadu 11.399259° N, 79.693521° E

Thiruvanakoil, Tamil Nadu 10.852928° N, 78.705673° E (near 79° E)

RAMESHWARAM, Tamil Nadu 09.288195° N, 79.317787° E

*LORD VISHNU TEMPLES on 79° E Longitude -*

Like The Panch Kedar group of Temples dedicated to Lord Shiv, there is a specific collection of Temples dedicated to Lord Vishnu, by the name of *PANCH BADRI*, i.e.

Five Most Important Temples of Lord Vishnu in Uttarakhand collectively called the PANCH BADRI, viz. Badri Vishal or Badrinath (One of the Chardhams of INDIA), Adi Badri, Bhavishya Badri, Vridh Badri and Yog Dhyan Badri. Incidently, ALL are on the 79° E Longitude. Their Coordinates are as follows:

Badri Vishal / BADRINATH 30.744791° N, 79.491057° E

Yogdhyan Badri 30.632568° N, 79.546289° E

Bhavishya Badri 30.482458° N, 79.641716° E

Vridha Badri 30.550504° N, 79.564754° E

Adi Badri 30.156086° N, 79.225438° E

Another important temple dedicated to the 4th Avatar of Lord Vishnu, i.e. Narsingh Avatar, also lies on the 79° E Longitude.

Narsingh Mandir at Joshimath 30.557085° N, 79.553738° E

Another Very Important Temples dedicated to Lord Vishnu, i.e. TIRUMALA TIRUPATI VENKATESHWAR TEMPLE or TIRUPATI TEMPLE in short is ALSO on the 79° E Longitude. Coordinates of this World Famous Temple are as follows:

Tirupati Temple - 13.683121° N, 79.347183° E

All the above temples are ancient Temples and most of them are Archaeological Sites of extreme importance. As far as the revered PanchKedar and PanchBadri Temples are concerned, they are all in distant mountains and valleys, which can be reached only after an arduous journey, usually on foot.

The question that arises is - *Why 79° E Longitude?*

The Science, Knowledge and Education systems of Ancient Indians was much more advanced than we can imagine. India, which was called BHARAT in the Ancient and Pre-Historic times, included modern day Afghanistan, Pakistan, India, Sri Lanka, Bangladesh and Burma. The vertical center of the entire stretch of this great civilization BHARAT was what we today know as 79° E. Accordingly, as per the ancient Vedic Calculations of Vaastu (Architecture) the current 79° E Longitude assumed great importance, and therefore several great Temples were consciously built on this very *Vertical Axis* to strengthen and radiate the Glory of BHARAT.

The Great ancient Maharishis, Sadhus and Rishi Munis of BHARAT, Saffron Clad Half Naked Ascetics, as they were 'fondly' called by the Western People, were actually Great Scientists. How they deciphered the geographical vertical center of INDIA, through unknown and unimaginable means, without use of Modern Day Satellites, GPS etc., is truly AMAZING. They knew so much and about so many things. They had experienced, studied and invented so many things, few of which are being reinvented now in the Western World.

Through their vast knowledge about Nature, Metals, Minerals, Nutrients, Human Body, Cosmic Influence, Astrology, Energy Sources, etc., they performed/got performed unimaginable tasks, such as using Sound as Cutting Tool, Moving extremely Heavy Stones, Calculated distances and the effects of Heavenly Bodies (Astronomy and Astrology) and so on. Indian Cities in those times were well planned with proper infrastructure, drainage and such necessities.

We have always heard that the Western or Chinese Travellers / Scholars (such as Megasthenes, Fa Hien, Marco Polo, Ibn Batuta, Hieun Tsang, and so on) came to India to study the Grandeur of Indian Traditions and System of Education and Politics, or some tried to find a new shorter sea route to India (such as Christopher Columbus who found Amercia instead, or Vasco Da Gama, etc.) to be able to do more trade, and so on. Try searching otherwise, i.e. Ancient Indian Scholars going abroad, or Indians finding route to Europe and you are sure to get strange and funny answers. Jokes apart, this is a really important aspect. In those times, Largely INDIA and CHINA also (both in the Eastern Hemisphere) were so much developed and advanced in terms of Education, Customs and Traditions, Discoveries, Architecture, Agriculture, Medicine and so on, that the WEST was always looking towards EAST. That time the Indians knew and believed in our own traditions and considered themselves to be a satisfied lot with their country and rarely went across the borders.