Sunday, April 22, 2012

!! शनि देवाय नमः !! Sri Vinay Ved

!! शनि देवाय नमः !! ______________ आदित्य नंदन, छाया पुत्र, यम भ्राता शनि देव ! सत्य के, उचित के, सटीक फल दाता शनि देव !! म्रत्यु उपरान्त पाप पुण्य की तुला यम के हाथ, जीवन-काल कर्म कारण का धर्मकांटा शनि देव ! बुद्ध गुरु, यथार्थ शिक्षक, सर्व-अहंकार विनाशक, काले से उज्जवल करता, मार्ग दाता शनि देव ! महामात्र दंड अधिकारी, पग विकलांग परन्तु, धेर्य की कठिन साढ़े साती, विधाता शनि देव ! काग वाहक, शिव महापथिक, हठी साधक, तुम खोज व् आविष्कार के प्रज्ञाता शनि देव ! स्वीकारो शुभ-नमन हे देव शक्ति अनुशासन, जन्म गीत तुम्हारा कण कण गाता शनि देव ! शनि देवाय नमः, विनय वेद April 21, Birth Anniversary of Shani Dev, I here by dedicate my this Stuti to His Truth-ness. Vinay Ved

No comments:

Post a Comment